You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
रूस ने पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच भारत को कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने की पेशकश की है। इसके अलावा दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर भी सहमति जताई है।
2.
पश्चिम एशिया संकट का असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को 27 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डालर घट गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने कहा कि अब भंडार 688.06 अरब डालर रह गया। पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने से पहले 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डालर के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यानी मध्य पूर्व युद्ध के एक माह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 40 अरब
डालर घट गया है।
3.
भारत में जल संकट इसलिए भी जटिल है, क्योंकि यहां पानी का सवाल सिर्फ पर्यावरण का नहीं, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य, शहरीकरण, सामाजिक न्याय और शासन-व्यवस्था सबसे जुड़ा है। भूजल पर की निर्भरता बहुत गहरी है। केंद्रीय भूजल बोर्ड और सरकार द्वारा जारी नवीनतम आकलन के अनुसार, वर्ष 2025 में देश की कुल वार्षिक भू-जल पुनर्भरण क्षमता 448.52 बिलियन क्यूबिक मीटर आंकी गई, जबकि वार्षिक निकासी 247.22 बिलियन क्यूबिक मीटर रही। पहली नजर में यह संतुलित लग सकता है, लेकिन सच यह है कि राष्ट्रीय औसत के भीतर क्षेत्रीय असंतुलन छिपा हुआ है।
4.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या प्रशिक्षण के दौरान लगी चोटों या दिव्यांगता के कारण अयोग्य हो जाने वाले सैन्य कैडेट को पूर्व सैनिक का दर्जा दिया जा सकता है, ताकि वे सरकारी और अर्ध-सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ उठा सकें। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि अधिकांश सैन्य कैडेट की उम्र 30 वर्ष से कम होती है और उन्हें रोजगार की आवश्यकता होगी।
5.
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को औपचारिक रूप से मानद विश्वविद्यालय घोषित कर दिया गया है। इससे परिषद को अपनी खुद की डिग्री देने का अधिकार मिल गया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि शिक्षा मंत्रालय ने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सलाह पर एनसीईआरटी और इसकी छह घटक इकाइयों को एक विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत मानद विवि घोषित किया है। इन घटक इकाइयों में अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसुरु और शिलांग स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान तथा भोपाल स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान शामिल हैं।
6.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ऊर्जा आपूर्ति समेत देश का 95 फीसद व्यापार समुद्री मार्ग से होता है और ऐसे में उभरते समुद्री खतरों के बीच वाणिज्यिक जहाजों व तेल टैंकरों की सुरक्षा में भारतीय नौसेना की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आइएनएस तारागिरी के जलावतरण समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर में लगातार अपनी उपस्थिति बनाए रखती है, चाहे वह फारस की खाड़ी हो या मलक्का जलसंधि।
7.
संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 से स्वास्थ्य क्षेत्र में लाभ होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र के भीतर संशोधनों में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940, फार्मेसी अधिनियम, 1948, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, नैदानिक प्रतिष्ठान (पंजीकरण एवं विनियमन) अधिनियम, 2010, और राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय आयोग अधिनियम, 2021 सहित प्रमुख कानून में सरलता होगी।
8.
बचपन में कैंसर से होने वाली मौतों में से 94 फीसद मौत और कर्क रोग के 85 फीसद नए मामले कम एवं मध्यम आय वाले देशों में होते हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और उपचार में असमानताओं का पता चलता है। यह बात लांसेट नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन रपट में कही गई है।
अध्ययन के अनुसार, 2023 में, बच्चों में कैंसर से हुई कुल मौतों में से भारत में 17,000, चीन में 16,000, और नाइजीरिया तथा पाकिस्तान में लगभग नौ-नौ हजार मौत हुईं। ग्लोबल बर्डन आफ डिजीजेज, इंजरीज, एंड रिस्क फैक्टर्स स्टडी (जीबीडी) के डेटा के विश्लेषण के अनुसार, 2023 में दुनिया भर में बचपन में कैंसर
के 3,77,000 नए मामले सामने आए, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 1,44,000 मौतें हुईं।
9.
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश के निर्यात ने मजबूत गति बनाए रखी और वित्त वर्ष 2025-26 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है। वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही।
वाणिज्य मंत्रालय मार्च महीने और समूचे वित्त वर्ष 2025-26 के निर्यात-आयात के आंकड़े 15 अप्रैल को जारी करेगा।
10.
भारत ने स्वदेशी रूप से निर्मित अपनी तीसरी परमाणु-चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी 'आइएनएस अरिदमन' को शुक्रवार को सेवा में शामिल कर लिया, जिससे देश के 'परमाणु त्रय' के नौसैन्य घटक को और मजबूती मिली है। विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। संबंधित पनडुब्बी को सेवा में शामिल किए जाने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। यह घटनाक्रम तेजी से बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल के बीच हुआ। भारत का परमाणु-चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (एसएसबीएन) कार्यक्रम एक अत्यंत गोपनीय परियोजना है। 'आइएनएस अरिहंत' एसएसबीएन परियोजना के तहत पहली पनडुब्बी थी, जिसके बाद दूसरी पनडुब्बी 'आइएनएस अरिघात' आई। भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल है, जिनके पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हैं। जिन देशों के पास ऐसी क्षमताएं हैं, उनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन शामिल हैं।
11.
म्यांमा की संसद ने शुक्रवार को मिन आंग ह्लाइंग को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया जो सेना के जनरल रह चुके हैं। ह्लाइंग ने 2021 में आंग सान सू ची की असैन्य सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था और पिछले पांच वर्षों से सत्ता पर अपना कड़ा नियंत्रण बनाए रखा। यह कदम निर्वाचित सरकार की वापसी को दर्शाता है।
12.
क्यूबा की सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने 2,010 लोगों को माफ कर दिया है। क्यूबा सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर दबाव डाला और द्वीप को घेर लिया। क्यूबा सरकार ने कहा कि माफी एक मानवीय अभिव्यक्ति है, जो पवित्र सप्ताह के अवसर पर दी गई, और उसने अमेरिका के साथ बढ़ते दबाव का कोई जिक्र नहीं किया। उसने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित विदेशियों और क्यूबावासियों को रिहा कर दिया है।
13.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को जारी अपने 2027 के बजट में रक्षा खर्च को बढ़ाकर 1500 अरब अमेरिकी डालर (1.5 ट्रिलियन डालर) करने का प्रस्ताव रखा है, जो दशकों में इस तरह का सबसे बड़ा रक्षा बजट प्रस्ताव है। बजट में घरेलू कार्यक्रमों की तुलना में अमेरिकी सैन्य निवेश पर जोर दिया गया है।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
