logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

समुद्र में बढ़ी नौसेना की साख, दुश्मन होगा पल भर में खाक

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में किसी भी देश के लिए ताकतवर नौसेना एक आवश्यकता है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी अरिदमन और स्टेल्थ युद्धपोत तारागिरी को नौसेना में शामिल कर लिया गया। आइएनएस अरिदमन अरिहंत श्रेणी की तीसरी परमाणु पनडुब्बी है। इनके नौसेना में शामिल होने से न सिर्फ दुनियाभर में भारतीय नौसेना की साख बढ़ी है, बल्कि उसकी मारक क्षमता में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।


2.

अमेरिका में पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैरिफ

राष्ट्रीय सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला जोखिमों का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेटेंट वाली दवाओं के आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका के इस फैसले से भारत पर मिश्रित प्रभाव पड़ने की आशंका है। भारत के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि जेनेरिक दवाएं फिलहाल छूट के दायरे में हैं और इन पर टैरिफ लागू नहीं होगा।


3.

जन विश्वास बिल से पांच करोड़ मुकदमे निपटाने में मिलेगी मदद

कारोबार और आम जनजीवन को आसान बनाने के लिए लाए गए जन विश्वास बिल के लागू होने पर छोटे-मोटे पांच करोड़ मुकदमों के निपटारे में मदद मिलेगी। संसद के दोनों सदनों से पारित इस बिल के तहत 79 विभिन्न कानूनों से जुड़े 1000 प्रविधानों को बदल दिया गया है। छोटी-मोटी गलतियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करते हुए उस अपराध के लिए सिर्फ जुर्माने का प्रविधान किया गया है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अति मामूली गलतियों को भी अपराध की श्रेणी में रखा गया था और इस प्रकार के अपराधों से जुड़े पांच करोड़ से अधिक मामले देशभर की अदालतों में लंबित हैं।


4.

एनसीईआरटी को मिला डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा

स्कूली बच्चों के लिए शोधपरक और सस्ती पाठ्यपुस्तकें तैयार करने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा मिल गया है। शिक्षा मंत्रालय ने इसे विशेष श्रेणी के डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान वह शोध और नवाचार पर विशेष रूप से फोकस रखेगा। मंत्रालय ने इसके साथ ही एनसीईआरटी के भोपाल, शिलांग, मैसूरु, अजमेर और भुवनेश्वर के छह क्षेत्रीय शैक्षणिक संस्थानों को इनमें शामिल किया है।


5.

भारत को कच्चा तेल और एलएनजी की आपूर्ति बढ़ाएंगे : रूस

पश्चिम एशिया में जारी संकट और होर्मुज स्ट्रेट में व्यवधान के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में रूस ने भारत को कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया है। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मांटुरोव की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान ऊर्जा सहयोग चर्चा का प्रमुख मुद्दा रहा।


6.

कोर्ट का केंद्र से सवाल, क्या दिव्यांग कैडेट्स को मान सकते हैं पूर्व सैनिक

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या उन मिलिट्री कैडेट्स को पूर्व सैनिक का दर्जा दिया जा सकता है, जो प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगता के कारण अनफिट हो जाते हैं और सेवामुक्त कर दिए जाते हैं? इन कैडेट्स को पूर्व सैनिक का दर्जा देने से उन्हें सरकारी व अर्ध-सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, 1985 से अब तक सैन्य संस्थानों से करीब 500 अधिकारी कैडेट्स को प्रशिक्षण के दौरान अलग अलग स्तर की दिव्यांगता के कारण सेवामुक्त किया गया। कोर्ट ऐसे एक मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है।


7.

'गगनयात्रियों' की सुरक्षा के लिए इसरो ने लांच किया मिशन मित्र

इसरो ने अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन 'गगनयान' के अंतरिक्षयात्रियों (गगनयात्रियों) की सुरक्षा, शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक मजबूती को परखने के लिए 'मिशन मित्र' लांच किया है। इसरो ने शुक्रवार को कहा, गगनयान जैसे मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों में सहायता के लिए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में दो से नौ अप्रैल तक मिशन मित्र का संचालन किया है। इस मिशन को इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने लांच किया। इसका मुख्य उद्देश्य चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


8.

जन विश्वास विधेयक

लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी जन विश्वास संशोधन विधेयक पारित होने से कानून के रूप में उसके अमल का रास्ता साफ हो गया। इसके माध्यम से उस व्यवस्था को विदा देने का जतन किया गया है, जिसमें छोटी-छोटी गलतियों या सामान्य नियम-कानूनों के उल्लंघन पर जेल की सजा का प्रविधान था। अब ऐसा होने पर आर्थिक दंड लगेगा। जन विश्वास विधेयक का मूल उद्देश्य जीवन सुगमता के साथ व्यापार सुगमता को बढ़ावा देना और न्याय व्यवस्था को ज्यादा मानवीय एवं व्यावहारिक बनाना है। 


9.

लैंगिक समानता को बल देने वाली पहल

यूएन वर्ल्ड वाटर डेवलपमेंट रिपोर्ट 2026 यह रेखांकित करती है कि जल संकट केवल संसाधनों की उपलब्धता का प्रश्न नहीं, बल्कि समान अधिकारों और अवसरों से जुड़ा हुआ एक गहरा सामाजिक प्रश्न है। घरों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता के अभाव का सबसे अधिक भार महिलाओं और लड़कियों पर पड़ता है, जो अधिकांश परिवारों में पानी लाने की प्राथमिक जिम्मेदारी निभाती हैं। जब सुरक्षित जल घर के निकट उपलब्ध होता है, तो लड़कियों के स्कूल में बने रहने की संभावना बढ़ती है और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए समय मिलता है। 


10.

'नाविक' संकट से मिला सबक

नेविगेशन सेटेलाइट प्रणाली के बिना आज कोई भी देश अपनी सामरिक और आर्थिक गतिविधियों की कल्पना नहीं कर सकता। आधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरणों, सड़क पर चलते वाहनों, आकाश में उड़ते विमानों और मिसाइलों के मार्ग निर्धारण में इसका उपयोग निर्णायक सिद्ध हो रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने इस तथ्य को और स्पष्ट किया है। ऐसे में भारत की नाविक प्रणाली की कार्यक्षमता में कमी आने की खबर रणनीतिक दृष्टि से चिंता का विषय है 


11.

10.29 अरब डालर घटा विदेशी मुद्रा भंडार

आरबीआइ ने शुक्रवार को कहा कि 27 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डालर घटकर 688.06 अरब डालर रह गया। इससे पिछले सप्ताह में कुल भंडार 11.413 अरब डालर घटकर 698.34 अरब डालर रहा था। 


12.

क्रूड 100 डालर से ऊपर रहा तो छह प्रतिशत के पार होगी महंगाई

विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने कहा है कि अगर कच्चे तेल की कीमत 100 डालर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती है तो महंगाई छह प्रतिशत के स्तर को पार कर जाएगी। ऐसे में महंगाई को रोकने के लिए आरबीआइ ब्याज दरों में वृद्धि कर सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आरबीआइ को दो प्रतिशत की घट-बढ़ के साथ खुदरा मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर बनाए रखने का लक्ष्य सौंपा है। 


13.

वित्त वर्ष 2025-26 में निर्यात में सकारात्मक वृद्धि की उम्मीद

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वैश्विक बाधाओं के बावजूद भारतीय निर्यात ने स्वस्थ गति बनाए रखी है और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल निर्यात में सकारात्मक वृद्धि रहने की उम्मीद है। वाणिज्य मंत्रालय पूरे वित्त वर्ष के लिए निर्यात-आयात के आंकड़े 15 अप्रैल को जारी करेगा। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के दौरान वस्तु निर्यात 1.84 प्रतिशत बढ़कर 402.93 अरब डालर और आयात 8.53 प्रतिशत बढ़कर 713.53 अरब डालर रहा है। 


14.

म्यांमार की संसद ने सत्ताधारी जनरल को राष्ट्रपति चुना

म्यांमार की संसद ने शुक्रवार को जनरल मिन आंग ह्लाइंग को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया। ह्लाइंग ने 2021 में आंग सान सू की की सरकार को सत्ता से हटा दिया था और पिछले पांच सालों से सत्ता पर काबिज हैं। हालांकि इस कदम को एक चुनी हुई सरकार की नाममात्र की वापसी माना जा रहा है, पर आम तौर पर इसे सेना को सत्ता में बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यह चुनाव सेना ने ही कराया था, जिसे विरोधियों, पर्यवेक्षकों ने न तो स्वतंत्र माना और न ही निष्पक्ष। 


15.

दक्षिण सूडान में भारतीय शांति सैनिकों के प्रयासों को यूएन ने सराहा

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने दक्षिण सूडान में भारतीय शांति सैनिकों के प्रयासों की सराहना की है, जिन्होंने पिछले साल बाढ़ से प्रभावित एक जरूरी सप्लाई रूट को फिर से खोला। यूएन ने कहा, शांति व स्थिरता बनाए रखने तथा जरूरतमंद नागरिकों तक मदद पहुंचाने में इन सैनिकों ने अहम भूमिका निभाई है। 


16.

ट्रंप के बालरूम प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय राजधानी योजना आयोग से मिली मंजूरी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस बालरूम प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय राजधानी योजना आयोग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले एक संघीय न्यायाधीश ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि कांग्रेस की मंजूरी के बिना इस पर आगे नहीं बढ़ा जा सकता। यह बालरूम पिछले 70 से अधिक वर्षों में इस अमेरिकी ऐतिहासिक इमारत में होने वाला सबसे बड़ा ढांचागत बदलाव होगा।


17.

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख को हटाया

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल रैंडी जार्ज को बर्खास्त कर दिया। जार्ज को हटाए जाने के कदम को हेगसेथ और सैन्य नेतृत्व के बीच बढ़ते मतभेद के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा मंत्री ने दो अन्य जनरल को भी बर्खास्त किया है। उल्लेखनीय है कि जनरल जार्ज को 2023 में आर्मी चीफ आफ स्टाफ नियुक्त किया गया था। जार्ज की जगह जनरल क्रिस्टोफर लेनव को नियुक्त किया जा सकता है, जो पूर्व में पेंटागन में हेगसेथ के वरिष्ठ सैन्य सहायक के रूप में कार्य कर चुके हैं। 


18.

यूएनएससी में आज होगा होर्मुज प्रस्ताव पर मतदान

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में होमुंज स्ट्रेट के रास्ते कमर्शियल शिपिंग की सुरक्षा के लिए बहरीन की तरफ से लाए गए एक प्रस्ताव पर शनिवार को मतदान होगा। हालांकि वीटो संपन्न चीन ने यह स्पष्ट किया है कि वह बल प्रयोग की अनुमति देने के खिलाफ है। 


19.

हमले से अपनी रक्षा करने के लिए ईरान दृढ़ संकल्पितः पेजेश्कियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि उनका देश अपनी सभी क्षमताओं का उपयोग करते हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों के खिलाफ अपनी रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। पेजेश्कियन ने इस बात पर जोर दिया कि जिस समय वाशिंगटन ने हमला किया, उस समय ईरान अमेरिका के साथ परोक्ष बातचीत कर रहा था। 


20.

पृथ्वी की कक्षा छोड़ चांद की ओर बढ़े आर्टेमिस 2 के यात्री

नासा के आर्टमिस-2 मिशन के तहत ओरियन कैप्सूल पर सवार अंतरिक्षयात्रियों ने पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चार लाख किलोमीटर दूर चंद्रमा की तरफ कूच कर दिया है। लांचिंग के 25 घंटे बाद ट्रांसलूनर इग्निशन की प्रक्रिया पूरी की गई। पृथ्वी के कक्षा को छोड़कर चांद की तरफ जाने के लिए इंजन फायर करने की प्रक्रिया को 'ट्रांसलूनर इग्निशन बर्न' कहते हैं। 


21.

बचपन में कैंसर से होने वाली 94% मौतें कम व मध्यम आय वाले देशों में

बचपन में कैंसर से होने वाली 94 प्रतिशत मौतें कम और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं। 'द लैंसेट' जर्नल में प्रकाशित यह वैश्विक विश्लेषण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच और उपचार में लगातार बनी असमानताओं को उजागर करता है। 2023 में बचपन के कैंसर से होने वाली मौतों का अनुमान भारत में 17,000, चीन में 16,000 और नाइजीरिया व पाकिस्तान में लगभग नौ-नौ हजार लगाया गया था। 'ग्लोबल बर्डन आफ डिजीज, इंजरीज, एंड रिस्क फैक्टर्स स्टडी' के आंकड़ों के विश्लेषण से यह भी अनुमान लगाया गया कि 2023 में दुनियाभर में बचपन के कैंसर के 377,000 नए मामले सामने आए और लगभग 144,000 मौतें हुईं। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.com

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton